आज दिनांक 17 जुलाई 2022 को बुद्ध विहार सभागार बांदा भारतीय भागीदारी आंदोलन द्वारा जातिवार जनगणना के समर्थन में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार संगोष्ठी का आयोजन बांदा जिले के कर्मठ एवं जुझारू नेता मा. मुन्नालाल अकेला ने किया था। कार्यक्रम में लगभग 75 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
"जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के समर्थन में बोलते हुए सामाजिक परिवर्तन मिशन के राष्ट्रीय संयोजक मा. दददू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को कैडर कैम्प का संबोधन किया। निर्धनों के लोक कल्याण के लिए हम निर्धन के छोटे-छोटे साधनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करके, धनवानों को जंग-ए-मैदान में परास्त करके जो हुकूमत बनाएंगे वह अनिवार्य रूप से निर्धनों के ही काम आयेगी।
इसके विपरीत धनवानों के धन का सहारा लेकर, धन के बल पर जो हुकूमत बनायेंगे वह अनिवार्य रूप से धनवानों के ही काम आएगी। भारत का पूरा लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया धन आधारित हो गयी है. यह देश के लिए ख़तरनाक है।
~दद्दू प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक सामाजिक परिवर्तन मिशन

0 Comments